चाकसू – पेयजल समस्या को लेकर भाजपा का जलदाय विभाग पर हल्लाबोल

0
25

चाकसू। कस्बे में पिछले करीब एक महीने से बाधित हो रही पेयजल समस्या को लेकर विभिन्न वार्ड़ वासियों ने अपने वार्ड़ पार्षद और जनप्रतिनिधियों के साथ गोलीराव तालाब स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया व समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। विभिन्न वार्ड़ वासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष केदार शर्मा ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को परेशानी बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। क्षेत्र में पानी संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासी मौके पर टंकी से पानी सप्लाई खोलने वाले कर्मचारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शर्मा ने बताया कि पेयजल की इस गंभीर समस्या के चलते कस्बे वासियों को मजबूरन महंगी दरों पर टैंकर डलवाना पड़ रहा है। भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष केदार शर्मा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया और कहा कि पानी की समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष के बी शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एमडी इसराईल देशवाली, पार्षद गंगा देवी, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश शर्मा, पार्षद दिनेश शर्मा, पार्षद ममता मीणा, भारती स्वामी, अवधबिहारी शर्मा,यशवंत शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, सुनील गोतम, मोहन लाल शर्मा, सुनील मीणा, सहित कई जनप्रतिनिधि व विभिन्न वार्ड़ो के काफी लोग एकत्रित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here