नगर निकाय चुनाव 2020 – चाकसू में भाजपा से दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों ने सौपे आवेदन

0
30

चाकसू। आगामी नगर पालिका चुनाव के मध्यनजर अब चाकसू में चुनावी महौल नजर आने लगा है। भाजपा, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय चुनाव लडने वाले प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरो से सम्पर्क करने में जुटे हुए है और अपने पक्ष में वोटरो का मानस बनाने में लगे है। वही भाजपा व कांग्रेस पाटी ने भी अपना अपना बोर्ड बनाने के लिए वार्ड की सीट निकालने वाले उम्मीद्वार को टटोलना शुरु कर दिया है। इसी के चलते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कस्बा स्थित राधिका गार्डन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किया गया जिसमें भाजपा से चुनाव लडने की दावेदारी करने वाले पार्षद प्रत्याशियों से कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए आवेदन व बायोडाटा लिए गये। इस दौरान
दावेदारी करने वाले प्रत्याशी बडी संख्या में शिविर में पहुॅचे और आवेदन पत्र सौपा। शिविर में पार्टी पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया एवं एकजुट होकर चुनाव तैयारियां करने सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा की। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी मनोज चौधरी, सह प्रभारी श्रवण शर्मा, मंडल प्रभारी अंकित चेची, पूर्व विधायक प्रोमिला कुण्डारा, पूर्व उप प्रधान व अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी आशीष बागड़ी, चाकसू विधायक प्रत्याशी रामवतार बैरवा, चाकसू नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह राजावत एडवोकेट, वरिष्ठ महामंत्री विनोद राजोरिया, नाथू लाल शर्मा एडवोकेट, रामबाबू गोडीवाल, फूलचंद महावर, कृष्ण बिहारी शर्मा, अमित बाहेती, विक्रम गर्ग, महराज खॉन सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here