चाकसू देहात मंडल की ओर से वृद्धजनों को वितरित किये गये 40 ऊनी कंबल

0
32

चाकसू। शीतला स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम पर भाजपा चाकसू मंडल अध्यक्ष भुणाराम गुर्जर के नेतृत्व में चाकसू देहात मंडल
की ओर से सर्दी को देखते हुए वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को 40 ऊनी कंबल वितरित किए गये और वृद्धजनों से आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा जयपुर देहात अध्यक्ष रामानंद गुर्जर ने वृद्धजनो से उनकी कुशलक्षेम जानी और कुछ समय उनके साथ बिताया। मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर ने बताया कि आगामी सर्दी
के मौसम को देखते हुए प्रत्येक आम आदमी को आगे आकर जरुरतमंदो की मदद करनी चाहिए ताकि कोई भी जरुरतमंद सर्दी में ना ठिठुरे। सक्षम परिवार अपने घरो के साफ सुथरे कपडे इधर उधर नही फेके और ऐसे लोगो दे जो बिना कपडो के सर्दी झेलने को मजबूर है। ऐसा करके हम इंसानियत का धर्म निभा सकते है। इस दौरान भामाशाह मनोज पटेल, मंडल महामंत्री अमित निमोडिया, सरदार सुरेंद्रसिंह, जयपुर जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मुकेश टेपण, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह यादव, विक्रम गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here