चाकसू नगर पालिका के वार्डो की आरक्षण लॉटरी सोशल मिडिया पर वायरल, अधिकारिक पुष्टि नही होने से असमंजस बरकरार

0
110

चाकसू। 10 अक्टूबर को पंचायत चुनाव का अंतिम चरण पूरा होने के बाद मंगलवार को नगर निकायो के वार्डो की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। चाकसू नगर पालिका क्षेत्र में नये परिसीमन के बाद बने सभी 35 वार्डो की आरक्षण लॉटरी दोपहर बाद सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुई। वायरल हो रही लॉटरी सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड जिसमें 5 वार्ड सामान्य व 2 वार्ड महिला के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 वार्ड सामान्य, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 7 वार्ड जिसमें 5 वार्ड सामान्य व 2 वार्ड महिला के लिए आरक्षित, जनरल वर्ग के लिए 20 वार्ड जिसमें 13 सामान्य व 7 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किये गये है। ऐसे में वार्ड संख्या 14, 17, 27, 31 व 33 अनुसूचित जाति सामान्य व वार्ड 4 व 15 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड 35 अनुसूचित जनजाति सामान्य, वार्ड 7, 10, 12, 24, 28 अन्य पिछडा वर्ग सामान्य व वार्ड 1 व 32 अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए, वार्ड 2, 3, 6, 8, 9, 11,
13, 22, 23, 25, 26, 30, व 34 जनरल सामान्य व 5, 16, 18, 19, 20, 21, 29 जनरल महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्डो की आरक्षण लॉटरी सोशल मिडिया पर वायरल होते ही चुनाव लडने वाले उम्मीद्वारों ने वार्ड में अपने अपने जीत के समीकरण बिठाना शुरु कर दिया और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मिडिया पर प्रचार अभियान भी चला दिया है।
अधिकारिक पुष्टि नही होने से असमंजस की स्थिति बरकरार:- बता दे कि आगामी नगर निकाय चुनाव के चलते वार्डो की आरक्षण लॉटरी निकलने की तारीख 13 अक्टूबर निश्चित की गई थी। ऐसे में दोपहर 1 बजे बाद सोशल मिडिया पर आरक्षण लॉटरी की सूची जमकर वायरल होने लगी। इसके बावजूद देर शाम तक वायरल हो रही इस लिस्ट की अधिकारिक पुष्टि नही हो सकी। इस मामले में उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण से देर शाम बात की गई तो उन्होने बताया कि अभी तक हमारे पास आगे से कोई जानकारी नही आई है। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी वहॉ गये है और वो ही इसकी जानकारी दे सकते है। जब आरक्षण लॉटरी की पुष्टि के लिए पालिका अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र मीना से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होने कई बार फोन करने के बाद भी फोन रिसिव नही किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here