केदार शर्मा नगर संयोजक एवं विक्रम गर्ग सह संयोजक नियुक्त

0
32

चाकसू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत अभियान को गांव गांव, नगर नगर पहुंचाने के उद्देश्य से नगर मंडल तक भाजपा के कार्यकर्ता को दायित्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर संभाग भाजपा के संयोजक मोहन लाल गुप्ता एवं सह संयोजक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने चाकसू नगरपालिका मण्डल क्षेत्र के लिए आत्मनिर्भर अभियान को पर्याप्त गति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता केदार शर्मा को संयोजक एवं युवा कार्यकर्ता विक्रम गर्ग को सह संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के समाचार मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी एवं मिठाई खिलाई। भाजपा देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर,किसान मोर्चा प्रभारी सरदार सुरेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष विक्रमसिंह तामडिया, महामंत्री अमित जैन निमोडिया, अमित बाहेती, उपप्रधान आशीष बागड़ी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र गोस्वामी, पार्षद के बी शर्मा,पवन सांवरिया, प्रहलाद बाजडोली, पूर्व पार्षद शंकरलाल जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व मिलने पर केदार
शर्मा व विक्रम गर्ग को बधाई दी है। केदार शर्मा एवं विक्रम गर्ग ने अपने भावी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में आत्मनिर्भर बननें के लिए अपार संभावनाएं है। ग्रामीण क्षेत्र में परम्परागत कुम्हारी उद्योग,चमड़ा उद्योग,बुनकर व सिलाई उद्योग सहित अनेक कुटीर व लघु उद्योगों के आरम्भ होने की संभावनाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here