भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0
34

चाकसू। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लक्ष्मी चेम्बर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओ ने वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन आदर्शो पर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर ने वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलकर ही भारतीय जनता पार्टी
आज इस मुकाम पर पहुॅची है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी है और यह सब अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का परिणाम है। वाजपेयी कवि हृदय तो थे ही उन्होने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की जिससे सशक्त भारत का निर्माण हो सका। इस दौरान वयोवृद्ध नेता हरिनारायण बैरवा, किसान मोर्चा प्रभारी सरदार सुरेन्द्रसिंह, देहात महामंत्री अमित जैन निमोडिया, सुरेन्द्र बैरवा, विक्रमसिंह तामडिया, ज्ञानप्रकाश चौधरी, आत्मनिर्भर भारत नगर संयोजक केदार शर्मा, विक्रम कुमार गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, पवन सांवरिया, राजेश खटाणा, हनुमान प्रजापत, एडवोकेट कमलकान्त सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here