राम नाम से गूंजा चाकसू , भाजपा के नेतृत्व में मंदिरो में हुआ रामधुनी, संकीर्तन का आयोजन

0
46

चाकसू। भारतीय जनता पार्टी चाकसू देहात द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे विशाल मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलइडी डिस्प्ले द्वारा नीलकंठ हनुमान मंदिर पर दिखाया गया। मंडल अध्यक्ष भुनाराम गुर्जर ने बताया की कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री बालकानंद जी महाराज हरभावता, श्री श्री 1008 बजरंग देवाचार्य जी तामड़िया आश्रम, श्री श्री 1008 राजेंद्र पुरी जी महाराज गणेशपुरी आश्रम, श्री श्री 1008 हनुमान दास जी आसोलाई आश्रम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन व हनुमान जी महाराज की वंदना से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात अयोध्या में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री अवतार पुरुष नरेंद्र जी मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन का लाइव प्रसारण विशाल एलइडी स्क्रीन पर किया गया। इसके उपरांत संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ रामधुनी 501 दीपों से महाआरती की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण बैरवा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के साथ ही अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए संकल्पित थी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यह सपना और संकल्प साकार हुआ है। आज ही के दिन कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी, इस की प्रथम वर्षगांठ भी आज ही है। पूर्व विधायक बैरवा ने कहा की नरेंद्र मोदी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि एक अवतार पुरुष है जिनके नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ रहा है और आज दुनिया भारत के आगे नतमस्तक है। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर देहात जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, चाकसू देहात मंडल महामंत्री विक्रम सिंह तामडिया, अमित निमोड़िया, आत्मनिर्भर भारत नगर संयोजक केदार शर्मा, सह संयोजक विक्रम गर्ग, राजेन्द्र गोस्वामी, सरदार सुरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर कृष्ण बिहारी शर्मा, पार्षद पवन सांवरिया, जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञान चौधरी, उपप्रधान आशीष बागड़ी, चेतराम सैनी सहित बडी संख्या में चाकसू की आम जनता मौजूद रही।
वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी चाकसू नगर मंडल द्वारा चम्पेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता रामधुनी करते हुए मंदिर परिसर से रवाना हुए और कोटखावदा मोड़, इंदिरा बाजार होते हुए राम मंदिर तहसील चौराहा पहॅुचे। राम मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया एवं भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान रास्ते में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर आमजन ने खुशिया प्रकट की एवं मिठाइयाँ बाट कर एक दूसरे को बधाईयाँ दी। इस दौरान भाजपा जयपुर देहात जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, नगर महामंत्री विनोद राजोरिया, विधायक प्रत्याशी रामअवतार बैरवा, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा, अमित बाहेती सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here