सरकार गिराने के लिए सचिन कर रहे थे सौदेबाजी, सबूत है मेरे पास – अशोक गहलोत

0
37

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर खुला आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने होटल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे तो पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम सचिन पायलट खुद ही सरकार गिराने की साजिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि हमारे विधायकों को करोड़ो रूपए देने के लालच दिए जा रहे हैं, इस बात का मेरे पास सबूत है। वहीं सचिन पायलट पर निशाना बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भाजपा से बात कर रहे थे, मेरे पास इसके प्रूफ है।पहले भी हमें अपने विधायकों को दस दिन तक होटल में रखना पड़ा। यदि उस वक्त हम नहीं रखते तो आज जो मानेसर वाला खेल हुआ है, वो उस वक्त होने वाला था। रात को दो बजे डील की जाती है। पैसों का लेन देन किया जाता है। खुद षड्यंत्र में शामिल नेता सफाई दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here