जयपुर: महिला की हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा

0
356

जयपुर। राजधानी के मुहाना थाना इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुहाना थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं इलाके में महिला की हत्या की सूचना जैसे ही फैली इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को मुहाना के मारूणों की ढाणी में एक युवती का जला हुआ शव मिला था। सूचना पर पहुंची एसएफएल टीम के साथ पहुंची पुलिस ने आस-पास से सबूत इकट्ठा कर शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला की पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने महिला के चेहरे को जलाने की कोशिश की है। वहीं पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला के हत्या के मामले में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला के कमरे पर मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here