लॉकडाउन में प्रेमिका से मिलने पहुॅचा प्रेमी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0
106

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन में अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है। ऐसे में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी बिना अपनी जान की और प्रशासन की परवाह किये अपनी प्रेमिका से मिलने घर से निकल गया जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोहब्बत के जुनून में पागल हुआ प्रेमी व उसकी प्रेमिका अपने-अपने
घरो से निकलकर शकरपुर थाना क्षेत्र में पहुॅच गये। इस दौरान दोनो में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और वह झगडने लगे। बात इतनी बढ गई की प्रेमी युगल में से एक ने सुसाइड करने की सूचना कंट्रोल रुम को दे दी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर देखा कि दोनो लॉकडाउन का उलंघन करते हुए आपस मेें झगड रहे थे।
इस पर ईस्ट आजाद नगर में रहने वाले प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस पुछताछ में पता चला कि लडका लडकी के बीच लम्बे समय से दोस्ती है और लॉकडाउन के चलते लम्बे समय से मिल नही पा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here