कोटखावदा पंचायत में पंच व सरपंच पद के लिए निकली आरक्षण लॉटरी

0
46

जयपुर (चाकसू)। पंचायत राज आम चुनाव 2020 के लिए नवगठित पंचायत कोटखावदा के अन्तर्गत आने वाली 21 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच पद के लिए श्रेणीवार आरक्षण आवंटन लॉटरी सोमवार को कोटखावदा तहसील कार्यालय में निकाली गई। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉटरी में 21 ग्राम पंचायतों में से 5 ग्राम पंचायत एस.सी. जिसमें 2 महिला आरक्षित, 4 ग्राम पंचायत एस.टी. जिसमें 2 महिला आरक्षित, 1 ग्राम पंचायत ओबीसी व 11 ग्राम पंचायत सामान्य जिसमें 5 महिला के लिए आरक्षित हुई है।
सरपंच पद के लिए आरक्षित श्रेणी निम्नानुसार है:- ग्राम पंचायत हरिपुरा सामान्य महिला, रुपाहेडी कलां एस.सी., हरिनारायणपुरा एस.टी., महादेवपुरा एस.सी.महिला, कोटखावदा एस.सी., राडोली सामान्य, बापूगांव एस.सी. महिला, बडौदिया ओबीसी, देहलाला सामान्य महिला, रामनगर सामान्य, झापदा कलां सामान्य महिला, खेडारानिवास सामान्य, मण्डालिया मैदा सामान्य महिला, ठिकरिया गुजरान सामान्य, गरुडवासी सामान्य महिला, ठिकरिया मीणान सामान्य, आनन्दपुरा एस.टी., अजमेरीपुरा एस.टी. महिला, बल्लुपुरा एस.टी. महिला, छांदेल कलां एस.सी., आकोडिया सामान्य के लिए आरक्षित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here