चाकसू पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों पर सरपंच पद के लिए निकली आरक्षण लॉटरी

0
29

जयपुर (चाकसू)। पंचायत राज आम चुनाव 2020 के लिए चाकसू पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों पर सरपंच पद के लिए श्रेणीवार आरक्षण आवंटन लॉटरी शनिवार को उपखंड कार्यालय के सभा कक्ष में निकाली गई। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉटरी में 42 ग्राम पंचायतों में से 9 ग्राम पंचायत एस.सी. जिसमें 4 महिला आरक्षित, 10 ग्राम पंचायत एस.टी. जिसमें 5 महिला आरक्षित, 2 ग्राम पंचायत ओबीसी जिसमें 1 महिला आरक्षित व 21 ग्राम पंचायत सामान्य जिसमें 11 महिला के लिए आरक्षित हुई है।
आरक्षित श्रेणी निम्नानुसार है:- ग्राम पंचायत बरखेडा एस.सी., देहलाला सामान्य महिला , महादेवपुरा एस.सी. महिला, बल्लूपुरा एस.टी.महिला, कोटखावदा एस.सी., कादेडा एस.टी.महिला, तामडिया सामान्य, झांपदा कलां ओबीसी, आकोडिया सामान्य, हरिपुरा ओबीसी महिला, ठीकरिया गुजरान सामान्य, टूटोली सामान्य, हरिनारायणपुरा एस.टी., राडोली एस.टी., सवाई माधोसिंहपुरा सामान्य, बाडा पदमपुरा एस.टी., चन्दलाई एस.सी., निमोडिया सामान्य महिला, काठावाला सामान्य महिला, बडौदिया एस.टी.महिला, ठीकरिया मीणान् सामान्य महिला, टूमली का बास सामान्य, रुपाहेडी कला एस.सी., रामनगर सामान्य, बापूगांव सामान्य महिला, खेडारानिवास सामान्य महिला, मण्डालिया मैदा सामान्य महिला, तिगरिया एस.सी. महिला, सांवलिया एस.सी.महिला, छान्देल कलां सामान्य महिला, कोथून सामान्य महिला, कुम्हारियावास सामान्य, गिरधारीलालपुरा एस.टी., तितरिया सामान्य, करेडा खुर्द सामान्य महिला, सिमलिया वास वाटिका एस.सी., बडली सामान्य, आजमनगर एस.सी. महिला, थली सामान्य महिला, गरुडवासी एस.टी. महिला, शिवदासपुरा एस.टी., आनन्दपुरा एस.टी. महिला के लिए आरक्षित हुई है।
इस दौरान उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण, कोटखावदा तहसीलदार, विकास अधिकारी बृजेन्द्र धाकड,पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, मंडी अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, पार्षद कविता गुर्जर, पूर्व प्रधान बोदीलाल मीना सहित बडी संख्या में सरपंच व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here