भाजपा की कथनी व करनी में अंतर – अशोक गहलोत

0
591

जयपुर (चाकसू)। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है ये हर वक्त झूठ बोलते है लेकिन अब जनता इनको पहचान गयी है, ये कहते क्या है और करते क्या है। इन्होंने पिछली बार जनता के सामने झूठ बोलकर सत्ता हड़प ली जनता से किये गये इनके वादे आज भी अधूरे है और इन्होंने दुबारा घोषणा पत्र जारी कर दिया। ऐसे में जनता समझ सकती है जब पहले वाले वादे पूरे नही हुए तो दूसरे को क्या करेंगे। आज जनता हर तरह से परेशान है हर तरफ बेरोजगारी है, किसान व जनता आये दिन आत्महत्या कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री जो बोलते है वो एक कानून बनता है लेकिन वह इतने बड़े पद पर होने के बाद भी अक्सर झूठ बोलते रहते है जो बड़े शर्म की बात है। प्रदेश में वसुधरा राजे ने जो गौरव यात्रा निकाली है वो इनकी विदाई यात्रा है । गहलोत ने यह बात नेशनल हाइवे 12 पर पंचायत समिति के सामने दरगाह मैदान पर कांग्रेस प्रत्याक्षी वेदप्रकाश सोलंकी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसके चलते पंडाल भी छोटा पड़ गया। समारोह में ज्योही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे तो उनके स्वागत में लोगो ने पलक पावड़े बिछा दिए और गगनभेदी नारे लगाते हुए 51 किलो की माला से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गहलोत ने चाकसू विधानसभा प्रत्याक्षी वेदप्रकाश सोलंकी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आपका उम्मीदवार कर्मठ कार्यकर्ता है इसमें लगन है और विजयी होने पर क्षेत्र में जमकर विकास के कार्य करवाएगा। इसलिए चाकसू में विकास चाहते हो तो सोलंकी को विजयी बनाओ। समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, पूर्व विधायक अशोक तंवर, पालिका अध्यक्ष अनिता गुर्जर, प्रधान पिंकी मीना, ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम मीना, माधोराजपुरा ब्लाक अध्यक्ष श्योजीराम सिंघानिया सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। समारोह के बाद कार्यकर्ताओ ने सोलंकी को कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here