रावत उत्तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री, कल लेंंगे शपथ

0
312

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाम सौंपेगे। इसके बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मंत्रिमंडल के लिए कुछ नामों पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों की माने तो कल मुख्यमंत्री के साथ 6 से 7 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। तीन बजे से शुरू हुई बैठक करीब दो घंटे चली। इसमें सतपाल महाराज और प्रकाश पंत ने विधायक दल के नेता के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल, हरक सिंह रावत, ऋतू भुसन खंडूड़ी और यशपाल आर्य ने समर्थन किया। साथ ही ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक के बाद अब केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाम सौपेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बैठक में मंत्रिमंडल के लिए कुछ नामों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि 11 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम घोषित हुए थे। चुनाव परिणाम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा ने 70 सीटों में से 57 पर विजयश्री प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here