एन बिरेन सिंह बने मणिपुर के सीएम

0
288

नई दिल्ली। गोवा के बाद अब मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन गई। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने आज दोपहर करीब डेढ़ बजे राजभवन में भाजपा विधायक दल के नेता एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एनपीपी के वाई ज्वॉयकुमार को मणिपुर का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिरेन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में मणिपुर का चौतरफा विकास होगा। साठ सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 32 विधायक हैं। भाजपा ने राज्य में 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि उसके पास नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा भाजपा को एक एलजेपी विधायक और दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है। गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, कुछ सीटों की कमी से वह सरकार बनाने का जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here