प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख का किया स्वागत

0
462

जयपुर (चाकसू)। प्रजापति युवा शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष हरसहाय प्रजापति के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नारायण प्रजापति एंव युवा शिवसेना प्रमुख राजू बॉक्सर प्रजापति का चाकसू पधारनें पर युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा तिलक लगाकर  एवं केसरिया दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। युवा शाखा प्रदेशाध्यक्ष जयराम प्रजापति, टोंक जिलाध्यक्ष रामजीलाल, उपाध्यक्ष बलवंत प्रजापति का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान चाकसू निवासी गणेश प्रजापति को राजस्थान प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद समाज के लोगो ने प्रजापति को मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर कैलाश प्रजापति चोरियां, रामू प्रजापति, छोटू प्रजापति आकोड़िया, धारासिंह प्रजापति, महेश प्रजापति, गिरधारी लाल प्रजापति, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापति, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल प्रजापति, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, विष्णु कुमार प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, केदार प्रजापति, गोविंद प्रजापति सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here