भाजपा महिला मोर्चा में बने 151 नए सदस्य

0
358

जयपुर (चाकसू)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज कस्बे में संचालित कस्तूरी देवी कॉलेज में महिला मोर्चा का विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 151 नये सदस्य बनाये गये। महिला मोर्चा की देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा ने इस मौके पर कहा कि युवा पीढी को राजनीति में आगे आना चाहिए, आज राजनीति में महिलाऐं अपनी अहम भूमिका निभा रही है और सरकार महिलाओ को उनका हक दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा, अंबालाल यादव, देहात अध्यक्ष राजाराम खिची, नगर अध्यक्ष अमित बाहेती, रामधन मोडा, राजेन्द्र गोस्वामी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आशा गोस्वामी, अनिता शर्मा, आभा शर्मा, राजेष्वरी चौधरी, दीपिका शर्मा, कौशल्या देवी सहित बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here