चाकसू पालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर के निलंबन पर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध

0
882

जयपुर (चाकसू)। नियम विरुद्ध निविदा जारी करने के मामले में जांच का सामना कर रही चाकसू नगर पालिका की चेयरमैन अनिता गुर्जर को स्वायत शासन विभाग ने आदेश जारी कर तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी अनुसार 31 दिसम्बर 2016 को नगरपालिका द्वारा करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के 27 कार्यो की निविदा संख्या 15 जारी की गई थी। इस निविदा में आर.टी.पी.पी. अधिनियम व निविदा नियमो की अनदेखी की गई। यह निविदा पालिका के तकनीकी अधिकारियों की रिपोर्ट के बिना ही जारी कर दी गई। इस पर असंतुष्ट पार्षदों द्वारा उच्चाधिकारियों को षिकायत के बाद इस मामले में तत्कालीन अधिशषी अधिकारी पूजा मीना को एपीओ कर दिया गया था, वही चेयरमैन के खिलाफ जांच जारी थी। चेयरमैन के निलंबन आदेश के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारे में सुगबुगाहट शुरु हो गई है और पुनः चुनाव होने की स्थिति में दोनो ही पार्टिया अपना दमखम दिखाने की तैयारी मे है। जानकारो का मानना है कि अगर दोबारा से चुनाव होता है तो सत्ता होने के कारण व 10 पार्षद पार्टी के होने के चलते इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। वही देखा जाये तो इस पद को पाना अब भी भाजपा के लिए आसान नही है क्योकि भाजपा में भी दो गुट बने हुए है जो एक दूसरे को गिराने का प्रयास कर सकते है, वही कांग्रेस की उम्मीद निर्दलियों पर टिकी हुई है, क्योकि अगस्त 2015 में हुए पालिका चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षद चुने गए थे, लेकिन अब चेयरमैन के निलंबन के बाद इनकी संख्या 7 ही रह गई है जिसके चलते कांग्रेस की राह आसान नही है। दूसरी ओर बदली स्थिति में निर्दलीय भी सत्ता में भागीदारी के लिए दावेदारी कर सकते है। क्योकि संख्या बल में वह कांग्रेस के बराबर हो चुके है। फिलहाल किसी भी प्रकार के विरोध की आषंका के चलते पालिका परिसर में पुलिस के जवान लगा दिए गये है। वही युवा कांग्रेस ने गुर्जर के निलंबन की कार्यवाही का विरोध किया है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जयदेव गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए यह कार्यवाही की है। युवा कांग्रेस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है और अगर ऐसा नही हुआ तो युवा कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरुप धरना प्रदर्षन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेगें। इस दौरान शहजाद खॉन, शौकिन गुर्जर, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, हीरालाल चन्देल, थली सरपंच गिर्राज खटनावलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here