चाकसू मे भाजपा का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

0
45

चाकसू । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नीलकंठ महादेव मन्दिर पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली और भजन गायकों द्वारा दी गई संगीतमय प्रस्तुति पर जमकर नाचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानन्द गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री द्वारा राम दरबार की मूर्ति लगे दरवाजे को तोड़ने एवं मुख्यमंत्री के बेटे के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मुक़दमे दर्ज होने का ज़िक्र करते हुए आक्रोश व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं का आवहान करते हुए एकजुट होकर इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे ब्रजेश लाटा, भाजयुमो राजस्थान के उपाध्यक्ष नरेंद्र पिलानिया, हरिमोहन शर्मा जिलामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश टेपण, श्रवण मीणा, मुकेश चोपड़ा, मुकेश राष्ट्रवादी, भाजपा नेता श्रवण शर्मा, कैलाश नागरवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, शिवदासपुरा मंडल महामंत्री पन्नालाल राणा,  पूर्व चाकसू देहात मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राठौड़, चाकसू देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, नगर मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, लालाराम सैनी, रामबाबू गोडीवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, मोहन सिंह, मुकेश बैरवा, परमजीत सिंह, कृष्ण बिहारी शर्मा, मंडल मंत्री फूलचंद महावर, चंद्रकांता शर्मा, रेणु बरोलिया, राम प्रसाद सैनी, भारती स्वामी,  रामूलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी भवानी शंकर सैनी, कन्हैया लाल प्रजापति, संयोजक आईटी सेल पार्षद ममता शर्मा, सुरेश सैनी, गंगा देवी, राधा देवी, आशीष गुप्ता, चाकसू प्रधान उगता चौधरी, एडवोकेट एन एल शर्मा, सुनील शर्मा, लक्ष्मण प्रजापति, बाबूलाल सैनी, रामअवतार सैनी,  बबली साहू,  मनोज सोनी, आशीष गोस्वामी, धर्मराज, प्रहलाद शर्मा, विनोद शर्मा, देहात उपाध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी, विनोद राजोरिया, राजेंद्र गोस्वामी, चेतराम सैनी,  डॉक्टर मधुसूदन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सबसे प्रमुख बात कार्यक्रम की ये रही की लंबे समय से उपेक्षित पार्टी कार्यकर्ता जोश मे नजर आये। अन्त मे नगर मंडल अध्यक्ष केदार शर्मा ने अपनी टीम के सभी ऊर्जावान साथियों और पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here