भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत, रामाज रिसोर्ट में भी स्वागत

0
34

चाकसू। आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का जयपुर से निवाई जाते समय चाकसू पहुंचने पर देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पुनिया के साथ सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी भी मौजूद थे। टोल प्लाजा पर किये गये भव्य स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को फूल मालाओ से लाद दिया और साफा बांधकर उनका सत्कार किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सबसे बडे सिपाही होते है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भाजपा पार्टी को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। स्वागत के दौरान देहात मण्डल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, कजोड़ चौधरी, नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी व पार्षद विनोद राजोरिया, के.बी. शर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, राजेश खटाना, पूर्व सरपंच रामफूल बैरवा, ज्ञान चौधरी, देवनारायण गुर्जर हरभांवता,
स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष कालूराम सारण, उमा शर्मा, सुनीता गाडोतिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामाज रिसोर्ट में प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत – टांक रोड़ कौथून – गुन्सी बाईपास स्थित रामाज रिसोर्ट में भी ऑनर मोहित टेलर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व सांगानेर विधायक डॉ. अशोक लाहोटी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने रिसोर्ट में लंच किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here