पेड़ हमारे प्राण रक्षक है, हमे इनकी रक्षा करनी चाहिए : भूणाराम गुर्जर

0
35

चाकसू। भारतीय जनता पार्टी भोज्याडा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोज्याडा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देहात मंडल अध्यक्ष भुनाराम गुर्जर रहे। कार्यकर्ताओं के द्वारा नवीन कार्यकारणी चाकसू देहात मंडल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष भुनाराम गुर्जर व महामंत्री अमित निमोड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि हर आदमी जीवन मे कम से कम एक पौधा लगाकर उसके रख रखाव का संकल्प ले। पेड़ से हमे प्राणवायु आक्सीजन मिलती हैं, यह पेड़ हमारे जीवन रक्षक होते हैं ऐसे में हमे इनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस दौरान शाला परिसर के अंदर व बाहर 21 पौधे लगाये व पौधों के ट्री जाल लगाए गये। उपस्थित कार्यर्ताओं ने पोधो के रखरखाव की जिम्मेदारी ली। इस दौरान महामंत्री अमित निमोड़िया, उपाध्यक्ष बद्री चौधरी, प्रहलाद बाजडोली, रामकन्या यादव, आत्म निर्भर भारत नगर संयोजक केदार शर्मा, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष के बी शर्मा, वरिष्ट नेता राजेन्द्र गोस्वामी, रामलाल सैकड़ा, कमला बेनीवाल व आयोजनकर्ता सीताराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, नवयुवक मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here