भाजपा नगर एवं देहात मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

0
37

चाकसू। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के जिला देहात दक्षिण अध्यक्ष रामानंद गुर्जर की अनुशंसा पर चाकसू नगर मंडल की एवं देहात मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चंदन गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद राजोरिया को वरिष्ठ महामंत्री, सुमन कुमावत, राजेन्द्र शर्मा, अर्जुनसिंह राजावत, संतोष खण्डेलवाल को उपाध्यक्ष, राघवप्रकाश शर्मा, रामबाबू गोडीवाल, ज्ञानचंद अग्रवाल को महामंत्री, हनुमान प्रजापति, फूलचंद महावर, कृष्ण बिहारी शर्मा, मनीष कुमार सैनी, दुर्गाप्रसाद बैरवा, चंदा देवी शर्मा को मंत्री व अशोक कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
चाकसू देहात मंडल – वही चाकसू देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बद्री यादव टूमली का बांस, बद्री चौधरी कौथून, हरिशंकर गौतम डाहर, प्रहलाद चौधरी बाजडोजी, श्रीमती रामकन्या यादव सवाई
माधोसिंहपुरा, श्रीमती वन्दना मीना तितरिया को उपाध्यक्ष, विक्रमसिंह तामडिया, सुरेन्द्र बैरवा जयप्रकाशपुरा, अमित जैन निमोडिया को महामंत्री, हरलाल गुर्जर यारलीपुरा, रामफूल बैरवा डाहर, कालूराम शर्मा डूसरी, सुरेन्द्र चौधरी कौथून, श्रीमती गीता जांगिड तितरिया, श्रीमती नान्छी देवी काठावाला को मंत्री व मदन शर्मा आकोडिया को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। 

बार एसोसिएशन ने किया स्वागत:- भाजपा नगर कार्यकारिणी में एडवोकेट अर्जुनसिंह राजावत को उपाध्यक्ष व एडवोकेट दुर्गाप्रसाद बैरवा के मंत्री नियुक्त होने पर दी बार एसोसिएशन चाकसू द्वारा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर इनका स्वागत किया गया। इस दौरान हरप्रीतसिंह, श्रवणलाल, सुनिल शर्मा, अमित बाहेती, रामलाल जाट, दिलीप सिंह नरुका, रमेशचन्द महावर, मुकेश मामोडिया, धर्मपाल चौधरी सहित बडी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here