पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा जयपुर जिला सह संयोजक नियुक्त, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

0
33

चाकसू। आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा व क्रियान्वति हेतु पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा को जयपुर जिला सह संयोजक बनाया गया। पूर्व विधायक बैरवा की नियुक्ति का समाचार मिलते ही चाकसू विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई और सभी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बैरवा के घर पहुँच कर उनका माला व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को आभार जताया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब को मिलजुल कर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है व आगामी पंचायत चुनाव व नगर पालिका चुनाव में पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर चाकसू देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, किसान मोर्चा अध्यक्ष नारायण चौधरी, पार्षद कृष्ण बिहारी शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अमित निमोड़िया, पूर्व नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष केदार शर्मा, ज्ञान चौधरी, राजेश खटाना, शंकर गुर्जर, कौथुन सरपंच बद्रीनारायण चौधरी, विक्रमसिंह तामड़िया, राजेंद्र गोस्वामी, हाजी जुमरदीन सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here