चाकसू में कोरोना ब्लास्ट, एक परिवार के तीन सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव

0
28

चाकसू। लम्बे समय से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे हुए चाकसू कस्बे में शुक्रवार को कोरोना ब्लास्ट
हुआ। कस्बे के वार्ड नं. 9 में गुरुवार को 65 वर्षीय मृत महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब परिवार
के तीन सदस्यो की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। देर शाम तीन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद
कस्बे में हडकंप मच गया और आमजन में भय व्याप्त हो गया। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्य पंडित ने
जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को मृतक महिला की रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद उसी परिवार के अशोक, कुणाल व
हर्षित की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीन और पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा टीम ने सेम्पलिंग का दायरा बढा दिया है और सम्पर्क में आये लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है। वही उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण व तहसीलदार अर्शदीप बरार लगातार हालातो पर नजर बनाये हुए है।
65 लोगो की अभी आनी है रिपोर्ट: कस्बे में मृतक महिला के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने सम्पर्क में आये 65 लोगो के सेम्पल लिए थे। अभी तक इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। एक साथ परिवार के चार लोगो के कोरोना पॉजिटिव आ जाने से लोगो में यह घबराहट के साथ चर्चा का भी विषय बन गया है। हर कोई अब सम्पर्क में आये 65 संदिग्धो की जांच सामान्य आने की कामना कर रहा है। वही कस्बे में अफवाहो का बाजार भी गर्म है। हर कोई लगातार संख्या बढने की चर्चा एक दूसरे से करते नजर आ रहे है।
श्मशान में चिता से लिया था महिला का सेम्पल: बता दे कि वार्ड नं. 9 निवासी 65 वर्षीय सीता देवी की मृत्यु हो जाने पर परिजन उसे श्मशान घाट ले गये। इस दौरान शव यात्रा में कई लोग शामिल हुए थे। मृतका के संदिग्ध होने की सूचना पर तहसीलदार अर्शदीप बरार मौके पर पहुॅची और चिकित्सा टीम ने चिता पर से मृतका का कोरोना सेम्पल लिया। इसके साथ ही परिवार के पांच सदस्यो के भी सेम्पल लिए गये थे। अब पांच मे से तीन लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है।
चिकित्सा विभाग की लापरवाही भी आई सामने: परिजनो का कहना है कि मृतका के बेटे गणेश का बडा बेटा जयपुर में क्वारेंटाइन होने के बावजूद भागकर चाकसू आ गया। इस पर चिकित्सा कर्मचारियो को इसकी सूचना दी गई और जांच के लिए कहा गया। इसके बावजूद सेम्पल लेने वाली टीम ने दो दिन बाद जांच करने की बात कहते हुए उन्हे वापस भेज दिया। इस दौरान सीता देवी की मृत्यु हो गई और उसकी शव यात्रा में कई लोग शामिल हुए। बाद में सीता देवी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। अब स्थानीय लोगो का कहना है कि अगर समय रहते परिवार की जांच हो जाती तो कई लोग सम्पर्क में आने से बच सकते थे। इस मामले में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्य पंडित का
कहना है कि ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नही है फिर भी अगर किसी चिकित्सा कर्मचारी ने दो दिन बाद जांच के लिए कहा था तो परिजनो को संबंधित अधिकारी या कोविड कंट्रोल रुम पर सूचना देनी चाहिए थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here