कोरोनावायरस संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से अधिक मौतें

0
144

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 51 लाख 01 हजार 967 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार 900 रही। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 94 हजार 709 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 57 हजार 140 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 17 हजार 554 मामलों के साथ रूस का स्थान है। वहीं, 3 लाख 10 हजार 087 मामलों के साथ ब्राजील, 2 लाख 52 हजार 246 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 33 हजार 037 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 28 हजार 06 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 81 हजार 951 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 021 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 53 हजार 548 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 29 हजार 341 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 18 हजार 226 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 08 हजार 769 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here