ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक खाना पहुँचाने के लिए महिला रसोई की शुरुआत

0
31

चाकसू। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते एक ओर जहाँ स्थानीय प्रशासन सचेत होकर आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, वही चाकसू में जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने में सबकी रसोई विशेष भूमिका निभा रही है। आपदा की इस घड़ी में कोई भूखा ना रहे इसको ध्यान में रखते हुए विधायक वेदप्रकाश सोलंकी की प्रेरणा से महिलाओं की रसोई का शुभारंभ किया गया है। रसोई का शुभारंभ करते हुए विधायक सोलंकी की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष अनिता सोलंकी ने कहा कि लॉक डाउन के बाद से ही चाकसू में सबकी रसोई चल रही है जिसके द्वारा जरूरतमंदों तक खाना पहुँचाया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगो तक राहत पहुँचे इसके लिए अब महिलाओ ने भी मोर्चा संभाला है। महिलाओं की रसोई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्र की अन्य महिलाये अपना योगदान दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक खाना पहुँच सके। नारी शक्ति का यह सहयोग और समर्पण एक मिसाल बन गया है। अनिता सोलंकी ने कहा कि महिलाएं इस रसोई में आकर सहयोग करे ये जरूरी नही है, वह घर से भी खाना बनाकर जरूरतमंदों को पहुँचा सकती है। इस अवसर पर पालिका पार्षद कविता गुर्जर, रचना शर्मा, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा, गायत्री देवी, दुर्गा सैनी, सरोज बाला, माया जांगिड़, गायत्री शर्मा, उमा बैरवा, ममता देवी व अंजू टेलर आदि महिलाओं ने महिलाओ की रसोई मे सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here