कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर मुख्यमंत्री सीएम गहलोत ने किया बडा एलान

0
31

जयपुर । कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से बडी संख्या में श्रमिक व मजदूर अपने घरो से दूर अब भी फंसे हुए है। अब करीब एक महिने बाद इन लोगो के घर जाने का रास्ता साफ हुआ है और सरकार ने विशेष ट्रेनो के जरिए इनको घर पहुॅचाने की व्यवस्था की है। लॉकडाउन को एक माह से ज्यादा समय गुजर जाने के चलते आज कई श्रमिक व मजदूर रेल यात्रा का किराया देने में सक्षम नही है। ऐसे मजबूर जरुरतमंद लोगो की समस्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया कि राज्य कांग्रेस कमेटी इन जरुरतमंद श्रमिको व प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च वहन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह बडा फैसला लिया। इसके बाद राजस्थान सरकार ने राज्य से अन्य राज्यों को जाने वाले श्रमिकों के रेलवे के किराये का भुगतान करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। ट्वीट मे उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के निर्देश पर राजस्थान से अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों के किराये का भुगतान रेलवे को राज्य सरकार करेगी। बता दे कि रेल्वे द्वारा प्रवासी श्रमिको से किराया वसूलने को लेकर राहुल गांधी ने भी इस पर ट्वीट कर कहा है कि एक तरफ रेल्वे दूसरे राज्यो में फंसे मजदूरो से टिकट का भाडा वसूल रही है वही दूसरी तरफ रेल मंत्रालय पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपये का चंदा दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here