रामायण दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक, टूटे सारे रिकॉर्ड

0
144

नई दिल्ली। लॉकडाउन की घोषणा के बाद दूरदर्शन पर 28 मार्च से रामायण धारावाहिक का प्रसारण किया जा रहा है। इस बार रामायण का प्रसारण सुबह और रात को लगातार दो समय किया गया। अब उत्तर रामायण का प्रसारण चल रहा है जिसका प्रसारण एक बार रात में होता है और उसी को दोबारा से एक बार पुनः सुबह प्रसारित किया जाता है ताकि
दर्शक अपनी सहुलियत से उसे देख सके। दोबारा से प्रसारित हो रहे प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण ने फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डीडी न्यूज के मुताबिक बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया। डीडी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार की देर रात यह जानकारी दी गई। बता दे कि 25 जनवरी 1987 को पहली बार जब इस धारावाहिक का प्रसारण किया गया था तो उस समय भी रामायण ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड दिए थे। उस दौर में जब टेलिविजन कम ही लोगो के पास हुआ करते थे तो जिनके यहॉ टेलीविजन होता था सुबह साढे नौ बजते ही दर्जनों की संख्या में लोग एक साथ बैठकर धारावाहिक को देखा करते थे। जब धारावाहिक का प्रसारण होता था तो सडको पर अघोषित कर्फ्यू नजर आता था। जून 2003 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह विश्व का सर्वाधिक देखे जाने वाला पौराणिक धारावाहिक बना रहा। अब लॉकडाउन में दर्शको की इतनी बडी संख्या पाकर रामायण ने इतिहास दोहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here