घर पहुॅचने के लिए अब तक दस लाख ने कराया पंजीयन

0
27

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी दी है कि अब तक प्रदेश में करीब 10 लाख प्रवासियों एवं श्रमिकों ने अपने गृह स्थान पहुंचने के लिए पंजीयन कराया है। पंजीयन करवाने वालो में 70 प्रतिशत संख्या ऐसे लोगो की है जो राजस्थान आना चाहते है। इतनी बडी संख्या में श्रमिको के पंजीयन को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि जिला कलक्टर और अन्य अधिकारी इन लोगो के सुरक्षित आवागमन व क्वारेंटाइन सहित सभी जरुरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार विशेष ट्रेनो के संचालन के लिए रेल्वे के साथ समन्वय कर रही है। ऐसे में जिला कलक्टर रेल्वे के अधिकारियों के साथ रुट प्लान तैयार कर ले ताकि आने वाले श्रमिक व प्रवासी बिना परेशानी अपने घर पहुॅच सके। इस दौरान उनकी स्क्रीनिंग और क्वारेंटाइन की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन किया गया जो बहुत आसान था लेकिन अब आर्थिक गतिविधियों को सुचारु रखना भी बेहद जरुरी है क्योकि अगर ये लम्बे समय तक बंद रही तो आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में अधिकारी इस बात का प्रयास करे कि संक्रमण का फैलाव रोकते हुए आर्थिक गतिविधि को पटरी पर लाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here