गॉव पहुॅचा दो साहब, चलते चलते पैरो में फफोले पड गये, नही थम रहा पलायन

0
29

चाकसू। कोरोना महामारी के बाद देश में घोषित किये गये लॉकडाउन के चलते कई लोग आज भी अपने घरो से दूर है और इनकी यही इच्छा है कि यह लोग किसी भी तरह अपने घर चले जाये। लॉकडाउन को एक महिने से ज्यादा का समय बित चुका है लेकिन अब तक भी लोगो का पैदल पलायन थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को करीब 40-50 लोग पैदल सफर करते हुए कस्बे के फागी रोड़ पर आ पहुॅचे। जैसे ही पुलिस को इन लोगो के आने की सूचना मिली तो पुलिसकर्मी वहॉ पहुॅचे और इन सबको कस्बे से वापस लौटा दिया। पलायन कर रहे लोगो में महिला और पुरुषो के साथ ही कई मासूम बच्चे भी पैदल ही पलायन करते नजर आये। मिडिया को देखकर सभी ने हाथ जोडकर कहा गॉव पहुॅचा दो साहब, चलते चलते पैरो में फफोले पड गये। मूल रुप से मध्यप्रदेश के रहने वाले इन लोगो से बात करने पर इन्होने
बताया कि यह लोग बहरोड में थे और उस समय लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन कब तक रहेगा इसका कोई पता नही है ऐसे में अब यह सभी अपने गांव जाना चाहते है और इसलिए अब तक ये किसी शेल्टर होम में भी नही रुके है। कुछ देर थकान उतारने के बाद कांपते पैरो से यह वापस चल निकलते है अपनी मंजिल की ओर। इनका कहना है कि खाने पीने की इनको कोई परेशानी नही है रास्ते में कोई ना कोई खाना खिला देता है। लेकिन अब घर जाना है और अपने लोगो से बात हुई तो उन्होने बताया कि कैसे भी बार्डर तक आ जाओ वहॉ से गॉव जाने का साधन उपलब्ध हो जायेगा। इसी उम्मीद में
यह सभी अपने मासूम बच्चों के साथ पैर में पडे फफोलो की पीडा को भूलकर लगातार चलते जा रहे है। जब कभी पुलिस इन्हे अपने इलाके से खदेड देती है तो ये बाहरी रास्तो से अपना सफर तय करते है। इस मामले की सूचना जब उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सहारण को दी गई तो उन्होने बताया कि हमारे शेल्टर होम में रुके हुए अन्य राज्यो के लोगो की सूची पहले ही भिजवाई जा चुकी है, अब नये बाहरी लोगो को यहॉ प्रवेश की अनुमति नही हैं। यह सभी फागी चले जाये तो वहॉ के प्रशासन से बात कर इनको निकालने का प्रयास कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here