राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय मे सिजेरियन डिलेवरी शुरु, उपखंड क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगी राहत

0
390

जयपुर (चाकसू)। उपखंड के राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय मे अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिल पायेगी। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सन्तोष बरवाल ने अस्पताल मे कार्य ग्रहण करने के बाद संस्थान मे अपनी टीम के साथ मिलकर कस्बे की रहने वाली महिला आमेना बेगम पत्नी नईम मोहम्मद नाम की महिला का पहला सीजेरियन प्रसव करवाया। महिला का पूर्व मे भी सीजेरियन प्रसव हो रखा था। सिजेरियन प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ्य है। महिला के सिजेरियन प्रसव के बाद परिजनो ने डॉक्टर सन्तोष बरवाल का आभार जताया। गोरतलब है की चिकित्सालय मे 2 साल पहले यह सुविधा बंद हो गई थी। पहले इस संस्थान मे पुर्व अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मुनेश जैन व डॉक्टर मधुसूदन सिंह के द्वारा सिजेरियन प्रसव करवाया जाता था लेकिन अचानक डॉक्टर मधुसूदन सिंह का तबादला होने से यह सुविधा सेटेलाइट अस्पताल मे पुरी तरह से बंद हो गई थी जिसके कारण संस्था मे आई हुई गर्भवती महिलाओं को निजी चिकित्सालय मे मंहगा इलाज कराने के बाद सिजेरियन डिलेवरी करवानी पड़ती थी। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सन्तोष बरवाल ने जानकारी देते हुए बताया की अब संस्थान मे आई हुई गर्भवती महिलाओं को निजी चिकित्सालय मे नही जाना पड़ेगा अब सेटेलाइट अस्पताल मे सिजेरियन डिलेवरी करवायी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here