परशुराम जयंती के उपलक्ष में निकली विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा

0
573

जयपुर (चाकसू)। कस्बे में 18 अप्रेल को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई और इसी उपलक्ष में रविवार को समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना हुई कलश यात्रा व शोभायात्रा में करीब सात सौ महिलाओं ने भाग लिया, वही सैकडो की संख्या में ब्राह्मण समाज के युवा व बुजुर्ग शामिल रहे। शोभायात्रा व कलश यात्रा कोटखावदा मोड़, इन्द्रा बाजार, तहसील चौराहा, सब्जी मंडी, गांधी स्मारक रोड़, फागी रोड़ होते हुए ईच्छेश्वर महादेव मंदिर पहुॅची। इस दौरान जहॉ एक ओर माथे पर कलश लेकर चल रही महिलाऐं भक्ति रस में सराबोर होकर बैंड की धूनो पर नाच रही थी तो वही दूसरी ओर पुरुष हाथो में भगवा पताका लेकर भगवान परशुराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। शोभयात्रा व कलश यात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह 51 स्वागत द्वार लगाये गये और स्थानीय जनता द्वारा यात्रा में शामिल लोगो के लिए ठंडे जल व शर्बत की व्यवस्था की गई, पुष्प वर्षा कर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा इतनी विशाल थी कि वह जिस रास्ते से गुजरी वहॉ आकाश भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान होने लगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एन.एल. शर्मा, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, सी पी शर्मा सहित समाज के लोगो ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शोभायात्रा के समापन के बाद सभी ने सहभोज में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here