प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

0
370

जयपुर (चाकसू)। भारत की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 100 वीं जयंती ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम मीना के नेतृत्व मे नगर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित किये। ब्लाक अध्यक्ष मीना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थी, हमें इंदिरा जी के बताये गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डालू राम मीना, लौकसभा महासचिव लालाराम धाकड, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, लौकसभा महासचिव शहबाज खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश जैमन, गिर्राज शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर सेवादल कांग्रेस कार्यालय पर भी इंदिरा गांधी की जयंति मनाई गई और उन्हे याद किया गया। इस दौरान प्रधान पिंकी मीणा, पूर्व जिला प्रमुख बोदीलाल मीणा, सरपच संघ अध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर, एस.टी. प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा, युवा प्रदेश सचिव जयदेव गुर्जर, जिला अति मुख्य संगठक हीरालाल चंदेल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सेवादल नगर अध्यक्ष जुगल राजावत सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here