बूथों पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
299

जयपुर (चाकसू)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चाकसू की ओर से दीनदयाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ वार्ड नं. 15 बूथ सं. 152 में नगर अध्यक्ष अमित बाहेती एडवोकेट, बूथ अध्यक्ष राम अवतार सैनी, बूथ प्रभारी नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड नं. 18 बूथ संख्या 151 में बूथ अध्यक्ष रामधन सैनी व बूथ प्रभारी चेतराम सैनी, वार्ड नंबर 13 बूथ संख्या 167 में बूथ अध्यक्ष विनोद राजोरिया व बूथ प्रभारी राजेंद्र गोस्वामी, वार्ड नंबर 14 बूथ संख्या 159 में बूथ अध्यक्ष रामबाबू गोडीवाल व बूथ प्रभारी गिर्राज बूसर, वार्ड नंबर 8 बूथ संख्या 165 में बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी श्याम शर्मा व बूथ प्रभारी रामअवतार बैरवा, वार्ड नंबर 10 बूथ संख्या 158 में बूथ अध्यक्ष बाबूलाल साहू व बूथ प्रभारी गोपाल प्रजापत, वार्ड नंबर 5 बूथ संख्या 155 में बूथ अध्यक्ष नवरत्न गर्ग व बूथ प्रभारी राजेंद्र गुर्जर ने कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। कबड्डी प्रतियोगिताओं में नगर अध्यक्ष अमित बाहेती, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अम्बालाल यादव, पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा, गिर्राज बूसर, चेतराम सैनी, मंडल महामंत्री विनोद राजोरिया, रामधन मोडा, राजेंद्र गोस्वामी, रामबाबू गोडीवाल, रामावतार बैरवा, नन्दकिशोर शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, रामअवतार सैनी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में वार्ड 15 से आजाद हिंद फौज विजेता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here