भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : वसुंधरा राजे

0
570

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गांव-ढाणी तक फैले करोडों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक जुडाव के कारण भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है।  राजे ने बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा सम्पर्क हमारी सबसे बडी ताकत है। बूथ विस्तारक की टीम एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाकर अपनी सम्पर्क क्षमता के जरिए पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे पूर्व राजे ने बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत विवेक विहार के वार्ड 29 के बूथ संख्या 176 पर जनसम्पर्क किया और बूथ पुस्तिका में जानकारी दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here