जम्मू-कश्मीर: हिमस्‍खलन के बाद बर्फ में दबी आर्मी पोस्‍ट, तीन जवान शहीद

0
424

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में हुए भारी हिमपात से कई जगहों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं। कारगिल में एलओसी के साथ सटे बटालिक सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक सैन्य चौकी बर्फ में दब गई। चौकी में मौजूद पांच में से दो जवानों को बचा लिया गया है, जबकि तीन जवान इस हिमस्खलन में शहीद हो गए हैं। हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बचाव कर्मियों का दल साजो सामान समेत मौके पर पहुंचा। दल ने खोजी कुत्तों और अत्याधुनिक सेंसर की मदद से बर्फ के नीचे दबे जवानों की तलाश शुरू की। देर शाम तक दो जवानों को बाहर निकालकर निकटवर्ती सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि इसी साल जनवरी माह के दौरान भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे जिस कारण 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here