सिने जगत के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, शोक में डूबी फिल्म नगरी

0
67

मुंबई। अपने उम्दा अभिनय के दम पर फिल्म जगत में शोहरत हासिल करने वाले मशहूर अभिनेता अभिनेता ऋषि कपूर
का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8.45 पर ऋषि कपूर ने अस्पताल में अन्तिम सांस ली। वह विगत दो साल से ल्यूकेमिया बिमारी से जंग लड रहे थे।
अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया। इस घटना की सबसे पहले सूचना अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट से की। इससे पहले तबीयत खराब होने पर ऋषि कपूर मुंबई के एन.एच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी। वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, करीब एक
साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। । वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब
एक साल तक वो न्यूयार्क में ही रहे और उनका इलाज चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here