गांधी जी के आदर्षो को जीवन में उतारे युवा: गंगाराम मीना

0
312

जयपुर (चाकसू)। नगर कांग्रेस कार्यलय पर गांधी जयंति मनाई गई जिसके तहत महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज युवाओं को गांधी जी के आदर्षो को जीवन में उतारना होगा और उनकी सादगी भरे जीवन को आत्मसात करना होगा। गांधी जी ने अपने जीवनकाल में सादा जीवन उच्च विचार की मिषाल कायम की और आज युवाओं को उसी दिषा में चलने की आवष्यकता है। इसी मार्ग पर चलते हुए कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाये। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बोदीलाल मीना, पूर्व पालिका चेयरमैन राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीना, लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड़, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौसला, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सांवरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here