बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना

0
31

जयपुर। सिने जगत के जाने माने अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। यहॉ उनकी हालत काफी गंभीर थी। इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित थे। इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर में हुआ था। इरफान खान तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अभिनेता के निधन के बाद जयपुर और टोंक में उनके परिवार में शोक की लहर छा गई है। हाल ही में जयपुर में इरफान खान की मां का निधन हुआ था। बता दे कि दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद अपने फैंस को ट्वीट कर इस चौकाने वाली खबर से अवगत करवाया था।

मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इरफान खॉन के निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्होने ट्वीट कर कहा इरफान खान के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख और सदमा लगा। उनके परिवार,  दोस्तो और प्रशंसको के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हे शक्ति दे, उनकी आत्मा को शांति मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here