कांग्रेसियों ने सचिन पायलट का चाकसू मे किया स्वागत

0
844

जयपुर (चाकसू)। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, सह प्रभारी देवेंद्र यादव का जयपुर से कोटा जाते समय ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गंगाराम मीना के नेतृत्व मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चाकसू बाईपास पर स्वागत किया गया। बाईपास स्थित होटल मेघा में चाय पर चर्चा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए अभी से जनसम्पर्क कर प्रयास शुरु करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर कृषि मंडी अध्यक्ष हरीनारायण चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीना, प्रदेश सचिव लालाराम धाकड, पूर्व सरपंच नाथू लाल मीना, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव कविता गुर्जर, प्रधान पिंकी मीना, सेवादल प्रदेश सचिव सीताराम चौसला, विधान सभा महासचिव सुरेन्द्र साँवरिया, अरबाज खान सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here