चीन में भूस्खलन में नौ लोग दबे

0
508

बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहई प्रांत में बुधवार को हुए भूस्खलन में लगभग नौ लोग दब गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। खबर के अनुसार बचावकर्मियों ने दबे हुए लोगों में से तीन को बाहर निकाल लिया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। छह लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन की यह घटना तिब्बत के स्वायत्तशासी छिंगहाई प्रांत के गोअलो गांव में हुई। दक्षिण पश्चिम चीन में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 18 लापता हो गए। चीन के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष तौर पर बारिश के बाद भूस्खलन की घटना लगातार खतरा बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here