ब्रिटेन की संसद के बाहर गोलीबारी, हमलावर समेत 5 की मौत, 40 घायल

0
289

लंदन। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को लंदन में ब्रिटिश संसद को निशाना बनाया गया। संसद और उसके आसपास तीन आतंकी वारदात में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हमलावर भी शामिल है। 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बता दें कि पिछले साल 22 मार्च को ही ब्रसेल्स में हवाईअड्डे और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमलों में लगभग 35 लोगों की जान चली गई थी। इस बीच, भारत ने हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे से फोन पर बात कर जानकारी भी ली। बुधवार को लंदन में ब्रिटिश संसद पर हमले की कोशिश में एक पुलिसकर्मी को चाकू घोंप कर मार डाला गया। फिर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिससे दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एशियाई मूल के एक हमलावर को भी मार गिराया। इससे ठीक पहले वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर आतंकियों की ग्रे रंग की हुंडई कार ने कई लोगों को रौंद डाला। इससे एक महिला की मौत हो गई। एक ही समय में हुई तीन घटनाओं को ब्रिटिश पुलिस ने आतंकी हमला कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here